Aapno Ko Toh
Hindi Lyrics
अपनों को तो इस दुनिया में सब प्यार करते हैं
दुश्मन को भी प्यार करना मसीहा सिखाते हैं
1. एक गल पर कोई मारे जो चांटा
दूजा गाल भी देना
ले जाए कोई एक मील जबरन
दो मील तू साथ जाना
अपनों को तो अपना सब कुछ
सब देते हैं
गैरों पर भी सब कुछ लुटाना
मसीहा सिखाते हैं
2. अपनों से जैसा वैसा ही पड़ोसी से प्यार करना
यीशु मारा तेरे पापों के कारण ये विश्वास करना
अपनों पर तो जो हैं यहाँ सब एतबार करते हैं
कलामें खुदा पर विश्वास करना
मसीहा सिखाते हैं
3. जो दे तुमको कांटे उसका दामन फूलों से भर दो
प्रभु ने तुमको माफ़ किया है तुम भी माफ़ कर दो
अपनों को तो गुनाहों की माफ़ी सब लोग देते हैं
गैरों को भी माफ़ करना मसीहा सिखाते हैं
Full Song Experience
Sing along in the WordConnect App
Get synchronized lyrics, chords, Hinglish mode, and 1,000+ more songs — free on Android.
Download Free on Google Play