WordConnect.
HindiKey of D

Jungli Darkha Darmiyan

Hindi Lyrics

1. जंगली दरख्तों के दर्मियान

एक सेव के पेड़ के समान -2

नजर आता है मुझे ए मसीह,

सारे संतों के बीच में तू -2

हम्द करूँ तेरी ऐ प्रभु,

अपने जीवन भर इस जंगल के सफर में,

गाऊं शुक्रगुजारी से मैं -2

2. तू ही है नर्गिस खास शारोन का,

हाँ तू सोसन के वादियों का -2

संतों में भी तू है अति पवित्र

कैसा कामिल और शान से भरा -2

3. इत्र के समान है तेरा नाम

खुशबू फैलता है जहान में -2

तंगी, मुसीबत और बदनामी में

बना खुशबुदार तेरे समान -2

4. घबराहट की लहरों से गर,

डूबूं दुःख के सागर में -2

अपने जोरावर हाथों को बढ़ा

मुझे अपने सीने से लगा -2

5. अभी आ रहा हूँ तेरे पास

पूरी करने को तेरी मर्जी -2

ताकि दे दूँ मैं काम को अंजाम

पाऊं तेरे दीदार में ईनाम -2

Full Song Experience

Sing along in the WordConnect App

Get synchronized lyrics, chords, Hinglish mode, and 1,000+ more songs — free on Android.

Download Free on Google Play