Maan Mandir Mei Basne Wala
Hindi Lyrics
मन मंदिर में बसने वाला -2
यीशु तू है निराला -2
1. जिसके मन में तू जनम ले
अविनाशी आनंद से भर दे -2
आदि आनंत प्रीत रीत की
जल जाएगी ज्वाला -2
जल जाएगी ज्वाला
2. मूसा को तूने पास बुलाया
स्वर्गलोक का भवन दिखाया -2
महापवित्र स्थान में रहकर
आप ही उसे संभाला -2
आप ही उसे संभाला
3. पाप में दुनियां डूब रही थी
परम पिता से दूर हुई थी -2
महिमा अपनी आप ही तजकर
रूप मनुष्य ले आया -2
रूप मनुष्य ले आया
4. प्रेम हमें अनमोल दिखाया
प्रेम की खातिर रक्त बहाया -2
क्रूस पर अपनी जान देकर
मौत से हमें छुड़ाया -2
मौत से हमें छुड़ाया
5. हर विश्वासी प्रेम से आए
ख़ुशी से अपनी भेंट चढ़ाए -2
अंधकार दूर हुए सब
मन में हुआ उजाला -2
मन में हुआ उजाला
Full Song Experience
Sing along in the WordConnect App
Get synchronized lyrics, chords, Hinglish mode, and 1,000+ more songs — free on Android.
Download Free on Google Play