HindiKey of D | A | Bm | G
Mahima Se Tu Jo Bhara Hua
Hindi Lyrics
1. महिमा से तू जो भरा हुआ,
ज्योति में सदा चलने वाला
मनुष्यों में तूने जन्म लिया,
फिर से यीशु जग में तू आएगा
2. भूमि, आकाश में समां न सका,
मंदिरों में तू रह न सका
नम्र हो के चरनी में पैदा हुआ,
मनों में हमारे घर तू बना
3. खेमे में आकर तू ही बसा,
लोगों को अपने लिए फिरा
अग्नि और बदल में तू ही दिखा,
फिर से यीशु अपना जलवा दिखा
4. दानिएल की तूने प्रार्थना सुनी,
एज्रा की तूने सहायता की
बाबुल में तूने बेदारी भेजी,
अपने लोगों को फिर से दे रिहाई
5. तू ही हमारा राजा है,
तू ही मुक्तिदाता है
फिर से आने वाला है,
प्यारे प्रभु यीशु तू जल्दी आ
Full Song Experience
Sing along in the WordConnect App
Get synchronized lyrics, chords, Hinglish mode, and 1,000+ more songs — free on Android.
Download Free on Google Play