HindiKey of E
Pawan Hai Wa Prabhu Hamara
Hindi Lyrics
पावन है वह प्रभु हमारा
उसकी जय जयकार करो
निर्बल का वो बल है न्यारा
उसकी जय जयकार करो
जय हो -6
1. दीन दुखियों का है दाता
भटके हुओं को राह दिखाता -2
सीधे मार्ग में हमें चलाता -2
उसकी जय जय कार करो
2. प्रभु हमारा बड़ा महान
निर्बुद्धियों को देता ज्ञान -2
पतितों का वह बचाता प्राण -2
उसकी जय जय कार करो
3. प्रभु की महिमा अपरंपार
जग का वो है तारणहार -2
मानो उसे अपना आधार -2
उसकी जय जय कार करो
Full Song Experience
Sing along in the WordConnect App
Get synchronized lyrics, chords, Hinglish mode, and 1,000+ more songs — free on Android.
Download Free on Google Play